• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सेक्टर के लिए सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम परियोजना तैयार की 

सेक्टर-150 में 16 जनवरी की रात कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत ने पूरे सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी का अंधकार उजागर किया था। इस खामी को नोएडा प्राधिकरण अब दूर करवाने जा रहा है। प्राधिकरण ने इस सेक्टर के लिए सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम परियोजना तैयार की है। इसमें सेक्टर के अंदर की 10 किलोमीटर लंबी सड़कों पर अलग-अलग अलग जगहों पर कैमरे लगेंगे।

इसके साथ ही इन कैमरों को जोड़ने के लिए ऑप्टिकल फाइबर की लाइन बिछेगी। 92 लाख 55 हजार 25 हजार रुपये लागत की इस परियोजना के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन कर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि अगस्त में काम शुरू करवा दिया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )