• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान तनु पत्नी अमित भाटी निवासी गांव घंघोला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया। महिला तनु की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक का माहौल है।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके से मिले तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी की भूमिका या प्रताड़ना के तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य बिंदुओं का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )