• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बैंककर्मी बताकर महिला से चार लाख हड़पे

साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर सेक्टर-118 सुपरटेक रोमानो सोसाइटी निवासी महिला से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है।पीड़ित महिला समैला ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर 24 जुलाई की सुबह कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक की कर्मचारी होने का दावा किया। उसने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी बताकर भरोसा जीत लिया और एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहा।

लिंक पर क्लिक करते ही उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम हो गई। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो कॉल करने वाली महिला ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

24 घंटे के भीतर क्रेडिट लिमिट पहले की तरह बहाल हो जाएगी। इसके बाद 26 जुलाई को उसी महिला का फिर फोन आया।आरोपी महिला ने बताया कि क्रेडिट लिमिट वापस कर दी गई है और बातचीत के दौरान आरोपियों ने उनसे चार लाख चार हजार 691 रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने एक्सिस बैंक में शिकायत दर्ज कराई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )