• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सेक्टरों-सोसाइटियों में फिर जलभराव

जिले में मंगलवार को करीब तीन घंटे हुई तेज बारिश ने प्राधिकरण के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। सेक्टरों, गांवों और सोसाइटी की सड़कें और अधिकांश अंडरपास में पानी भर गया।स्थिति यह रही कि प्राधिकरण के नए दफ्तर के सामने बना सेक्टर-96 अंडरपास भी जलमग्न हो गया

कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और यातायात भी प्रभावित रहा।सुबह से बारिश, दोपहर में बिगड़े हालात : सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। सुबह हल्की बारिश होती रही, लेकिन करीब 11:15 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जो दोपहर लगभग 2:15 बजे तक जारी रही।

अधिकारी सड़कों पर उतरे

बारिश रुकने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी जलभराव की वास्तविक स्थिति देखने के लिए सड़कों पर निकले। महाप्रबंधक एसपी सिंह, आरपी सिंह और अन्य अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने जल निकासी कार्यों की समीक्षा की और संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर्मचारियों को तैनात कर्मचारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )