दिल्ली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना नोएडा में बताई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की जांच में विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिला।
चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बस के रूट और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।
नोएडा पुलिस की जांच में पता चला है कि विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस 4 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर-93 और चिल्ला क्षेत्र में देखी गई थी। इसके बाद बस चिल्ला होते हुए दिल्ली की ओर गई। पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लग रहा है कि बस के अंदर कई सवारियां थीं।जांच में पता चला कि विश्वनाथ ट्रैवल्स का मुख्य कार्यालय दिल्ली के मोरी गेट में है।
नोएडा के छलेरा समेत कई शहरों में भी स्थानीय कार्यालय है। वारदात के बाद कार्यालय बंद है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि बस का संचालन किसके स्तर से हो रहा था की और घटना वाले दिन बस जिम्मेदारी किन लोगों के पास थी। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में दर्ज मामले की जांच का मुख्य क्षेत्र दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है।सवारियों के बीच घटना पर उठा रहे सवाल नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना परी चौक से नोएडा के सेक्टर-63 के बीच बताई जा रही है। नोएडा पुलिस ने शहर के आंतरिक सड़कों की भी फुटेज खंगालने का दावा किया है। जिसमें यह बस सेक्टर-63 जाने वाले किसी रास्ते पर नहीं दिखाई दी। नोएडा पुलिस का दावा है कि जब सवारियां दिल्ली के मयूर विहार तक उत्तरीं तब सवारियों के बीच नोएडा में कैसे घटना हो गई

