• Sat. Sep 5th, 2026

नोएडा: ऑनलाइन निवेश के नाम पर तीन लोगों को फंसाया, 34.45 लाख रुपये की ठगी

ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच तीन लोगों को भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से झांसा देकर तीन लोगों से करीब 34.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।टेलीग्राम ग्रुप में जोडक़र 5.28 लाख की ठगी :ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी कपिल के पास जालसाजों ने ट्रेडिंग विशेषज्ञ होने का दावा करते हुए संपर्क किया। संपर्क करने के बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया।

शुरुआत में कम रकम लगाने पर खाते में मुनाफा दिखाया गया। इससे कपिल को आरोपियों की बातों पर भरोसा हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने निवेश बढ़ाने के लिए उन्हें लगातार प्रेरित किया। जब उन्होंने अपनी मूल रकम वापस लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने भुगतान के नाम पर नए-नए बहाने बनाए। पीडि़त के मुताबिक, उन्होंने कुल 5.28 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )