• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे ई-मेल मिलते ही कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। कार्यालय में मौजूद करीब 270 अधिकारी और कर्मचारियों को इमारत से निकालकर परिसर में जाने को कहा गया। मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम ने बेसमेंट से लेकर सातवीं मंजिल तक गहनता से जांच की। करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद धमकी को हॉक्स करार दिया गया। हालांकि इसके बाद भी अधिकांश कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठे, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राधिकरण की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे धमकी प्राप्त हुई। प्राधिकरण अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अंग्रेजी में भेजे गए मेल में खालिस्तान जिंदाबाद लिखा होने की पुष्टि हुई है। ई-मेल में कि परिसर केे अंदर बम रखे जाने की बात लिखी थी। इसके बाद दफ्तर खाली करा दिया गया। परिसर के हर कमरे की छानबीन की गई। पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। मुख्य द्वार से प्रवेश लेने वाले वाहनों की डिग्गी खोलकर भी जांच की गई।दोपहर करीब 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चले बम निरोधक दस्ते से पूरी इमारत की जांच की। जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद अधिकारियों को दफ्तर में जाने को कहा गया। फिलहाल पुलिस ई-मेल कहां से भेजा गया इसकी छानबीन कर रही है। धमकी के बाद कार्यालय में कामकाज का माहौल भी प्रभावित रहा। अधिकांश अधिकारी कार्यालय में नहीं बैठे। परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चर्चा होती रही। अधिकारियों ने आगामी दिनों में भी परिसर में जांच बढ़ाई जाएगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )