• Sat. Sep 5th, 2026

दिल्ली: 30 सितंबर तक कर सकते हैं दावे-आपत्ति

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे-आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन में 5.45 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की तुलना में मौजूदा मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण में संशोधन कराने के लिए अधिक आवेदन आए हैं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 31 अगस्त से शुरू हुई दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया में तीन सितंबर तक कुल 5,45,587 आवेदन मिले। इनमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 2,25,586, मौजूदा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए 2,67,032 और मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 51,589 दावे शामिल हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों से संबंधित 1,380 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं।संशोधन के लिए मिले आवेदन नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से करीब 41 हजार अधिक हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, इस श्रेणी में मतदाता सूची में दर्ज नाम-पता या अन्य जानकारी में बदलाव के लिए आवेदन किया जाता है। शुरुआती आंकड़ों से संकेत मिलता है कि बड़ी संख्या में मतदाता मौजूदा रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

जिलेवार आंकड़ों में नाम, पता और अन्य विवरण में संशोधन के लिए पूर्वी दिल्ली 33,466 आवेदनों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 33,147, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 30,887, दक्षिणी दिल्ली में 26,650, पश्चिमी दिल्ली में 25,721 और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 22,916 आवेदन मिले हैं।नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के मामले में पश्चिमी दिल्ली 30,429 आवेदनों के साथ सबसे आगे है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 26,157, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 25,669, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 22,959 और पूर्वी दिल्ली में 22,639 आवेदन प्राप्त हुए हैं।नाम हटाने के दावों में दक्षिण-पूर्व सबसे आगे : मतदाता सूची से नाम हटाने के दावों में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली 14,670 मामलों के साथ पहले स्थान पर है। कई जगह एक-तिहाई से अधिक नाम बाहरदिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जिन विधानसभा क्षेत्रों में औसत मतदान 60 प्रतिशत से कम रहा था, उनमें से अधिकतर में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक, तुगलकाबाद में विधानसभा चुनाव में 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि एसआईआर में 47.85 प्रतिशत नाम बाहर हुए। आरके पुरम में 54.01 प्रतिशत मतदान के मुकाबले 44.46 प्रतिशत, ओखला में 54.90 प्रतिशत के मुकाबले 45.32 प्रतिशत और कस्तूरबा नगर में 54.10 प्रतिशत मतदान के मुकाबले 44.03 प्रतिशत नाम बाहर हुए। इसी तरह कालकाजी में 54.59 प्रतिशत मतदान और 42.80 प्रतिशत, महरौली में 53.04 प्रतिशत और 41.06 प्रतिशत, करोल बाग में 54.55 प्रतिशत और 40.42 प्रतिशत व मालवीय नगर में 53.04 प्रतिशत मतदान के मुकाबले 38.65 प्रतिशत नाम बाहर हुए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )