• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन को देखते हुए पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) 14 सितंबर तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। रात में भी एनडीएमसी के प्रमुख विभागों का एक-एक नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगा। समस्या सामने आते ही संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

दिन में सिविल, हॉर्टिकल्चर, पब्लिक हेल्थ, एन्फोर्समेंट, इलेक्ट्रिकल, ट्रांसपोर्ट, फायर और सिक्योरिटी विभाग अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय की जिम्मेदारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दी गई है। सीपीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों के नोडल अधिकारी भी लगातार संपर्क में रहेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के साथ उनके निस्तारण का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों को लॉगबुक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शिकायत मिलने से कार्रवाई तक का समय भी दर्ज होगा।15 हजार गमले लगाए जा रहे, 17 गोलचक्कर और 41 सड़कें सजेंगीब्रिक्स सम्मेलन के लिए नई दिल्ली को चमकाने-संवारने का काम भी तेज कर दिया गया है। एनडीएमसी क्षेत्र में 17 प्रमुख गोलचक्करों पर सजावटी रोशनी लगाई जा रही है।

पटेल चौक, विंडसर प्लेस, मंडी हाउस, तीन मूर्ति, लोक कल्याण, मान सिंह और प्रधानमंत्री गोलचक्कर समेत प्रमुख स्थानों को रोशन किया जाएगा। 11 बड़े होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों पर भी सजावटी रोशनी होगी। यह काम नौ सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। राजधानी के प्रमुख मार्गों और स्थानों पर एनडीएमसी की नर्सरियों में तैयार 15 हजार से अधिक गमले लगाए जा रहे हैं। 15 स्थानों पर फूलों से सजे बोर्ड और नौ जगह फूलों के फव्वारे लगाए जाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )