• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्रीपेड कनेक्शन सिर्फ उन इलाकों में ही दिए जाएंगे जहां तक केबिल बिछी है

डूब क्षेत्र में अस्थायी प्रीपेड कनेक्शन सिर्फ उन इलाकों में ही दिए जाएंगे जहां तक केबिल बिछी है। जिन इलाकों में केबिल नहीं है वहां पर कनेक्शन देने की कवायद फिलहाल नहीं की जा रही है। इसके लिए कनेक्शन देते समय उपभोक्ता से जीपीएस लोकेशन भी मांगी जा रही है। ताकि लोकेशन की जांच की जा सके।

अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक उमेश सिंह यादव ने बताया कई उपभोक्ता ऐसे भी शिविर में पहुंच रहे हैं जिनके घर के पास बिजली की लाइन नहीं है। उनको कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। भविष्य में लाइन बिछाई गई तो उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को शिविर में 300 से अधिक कनेक्शन जारी किए गए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )