साल 2027 की शुरुआत बॉलीवुड की एक बड़ी कॉमेडी फिल्म के साथ होने जा रही है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। गोपाल और उसके दोस्तों की शरारतों, मस्ती और जबरदस्त कॉमेडी से सजी इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार भी गैंग के साथ दर्शकों को हंसाते हुए दिखाई देंगे।अजय देवगन ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी।
उनके मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ 8 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ उन्होंने लिखा, ‘पुरानी आदत है गोलमाल करने की!’फिल्म में रोहित शेट्टी एक बार फिर निर्देशन की कमान संभालेंगे। वहीं, अजय देवगन अपने लोकप्रिय किरदार गोपाल के रूप में वापसी करेंगे। उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे। इसके अलावा शरमन जोशी की वापसी भी इस फिल्म को खास बना रही है। साल 2006 में आई पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ के करीब 20 साल बाद शरमन एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।’गोलमाल 5′ की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार की एंट्रीइस बार ‘गोलमाल 5’ की कास्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल किया गया है।
फ्रेंचाइजी में उनकी एंट्री का ऐलान इसी साल की शुरुआत में किया गया था। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।इतना जरूर सामने आया है कि अक्षय कुमार फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। उनका लुक भी काफी अलग होगा, जिसमें वह बोल्ड और बियर्ड वाले स्टाइल में नजर आएंगे। इसके साथ ही ऐसी चर्चाएं भी हैं कि अक्षय फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं।फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो चुकी है।
नई कास्ट में प्रियामणि का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाती नजर आएंगी।रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘गोलमाल’ हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल है। इसकी शुरुआत 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी। इसके बाद दर्शकों के सामने ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008), ‘गोलमाल 3’ (2010), ‘गोलमाल अगेन’ (2017) और अब ‘गोलमाल 5′ (2027) आने वाली है।शरमन जोशी की वापसी, करीना कपूर और कुणाल खेमू भी रहे हैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा’गोलमाल’ की अब तक रिलीज हुई चार फिल्मों में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर के साथ संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी और मुकेश तिवारी भी नजर आ चुके हैं।
वहीं, श्रेयस तलपड़े, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा फ्रेंचाइजी की तीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। करीना कपूर खान, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर भी दो-दो फिल्मों में दिखाई दिए हैं।शरमन जोशी की बात करें तो वह इससे पहले केवल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में नजर आए थे। अब करीब दो दशक बाद उनकी वापसी होने जा रही है।इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा एक स्पिन-ऑफ भी रिलीज हो चुका है, जिसका नाम ‘सर्कस’ है। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में आई थी।’गोलमाल’ की फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड’गोलमाल’ फ्रेंचाइजी ने दर्शकों को मनोरंजन देने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी फिल्मों ने कमाई के मामले में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।साल 2017 में रिलीज हुई ‘गोलमाल अगेन’ फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अकेले ₹205 करोड़ नेट का कारोबार किया था। फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 13 अलग-अलग रिकॉर्ड भी बनाए थे।

