संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म ‘Love and War’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अब फिल्म से विक्की कौशल का पहला लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में विक्की काफी इंटेंस और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
पोस्टर में विक्की के हाथ में सिगरेट और लाइटर नजर आ रहा है। चेहरे पर एक गहरा निशान और आंखों में काफी गंभीर एक्सप्रेशन दिख रहे हैं। उनका यह लुक फिल्म में उनके किरदार को लेकर और ज्यादा सवाल खड़े कर रहा है।
विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं!” साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।
इससे पहले फिल्म से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं। रणबीर जहां रफ और इंटेंस अंदाज में दिखे, वहीं आलिया का लुक ग्लैमरस और कैबरे स्टाइल में नजर आया। अब विक्की के पोस्टर के साथ फिल्म की तीनों लीड स्टार्स की पहली झलक सामने आ गई है।
‘Love and War’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साथ नजर आएंगे। फिल्म दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी और इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

