• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कर्ज में डूबा था शख्स? 43वीं मंजिल से गिरकर मौत, नोएडा में सनसनी

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 43वीं मंजिल से गिरने के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि युवक मानेसर का रहने वाला था और एक दिन के लिए Airbnb के जरिए सोसाइटी में ठहरा था। हादसे के वक्त पास के फ्लैट में कुछ लोग AC की मरम्मत का काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में युवक के तनाव में होने की बात सामने आई है। कर्ज से जुड़ी परेशानी की बात भी सामने आ रही है, हालांकि घटना की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत दूसरे सबूतों को खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)