• Tue. Oct 6th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जंतर-मंतर पर अब पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरे रखेंगे हर गतिविधि पर नजर

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने नया कदम उठाया है। प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों को अब बॉडी कैमरे दिए गए हैं।

इन कैमरों से प्रदर्शन के दौरान होने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों के साथ पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच होने वाली बातचीत भी रिकॉर्ड की जाएगी। इसका उद्देश्य किसी विवाद या अप्रिय घटना की स्थिति में पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना है।

जंतर-मंतर पर पहले हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। ऐसे में बॉडी कैमरों की रिकॉर्डिंग किसी भी घटना की जांच में अहम भूमिका निभा सकती है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से मौके पर निगरानी बेहतर होगी और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच होने वाले विवादों की वास्तविक स्थिति को समझने में मदद मिलेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)