• Sun. Jun 28th, 2026

UP : CBSE कलस्टर खो-खो प्रतियोगिता में परमहंस पब्लिक स्कूल ग़ाज़ियाबाद ने बाज़ी मारी…

Report By : Parvez Ali (Hapur, UP)

HAPUR – हापुड़ में CBSE क्लस्टर अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता का आज समापन हुआ । खो-खो प्रतियोगिता में 110 से भी अधिक विधालयो के 1500 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने खेल हुनर से अपने कोच और विद्यालय का नाम रौशन किया। लड़कियो के खेलो को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। 
जनपद के दिल्ली लखनऊ हाइवे रोड पर स्थित JMS वर्ल्ड स्कुल में पहली बार तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिया का आयोजन कराया गया था। जिसमे कई राज्यों के अनेको विद्यालय  की 1500 से भी अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। 

स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ निधि ने बताया खो-खो प्रतियोगिता में पहुंची छात्राओं ने खो-खो के माध्यम से अपनी अपनी प्रतिभाओ को दिखाया।खो-खो प्रतियोगिता में जीतने वाली छात्राओं  को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक तालिया बजा रहे थे। 


JMS वर्ल्ड स्कूल में हुई खो-खो प्रतियोगिता में पहुंची छात्रों को संदेश भी दिया गया कि वो खेलो के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाकर देश का नाम रौशन कर सकती है। लड़कियों को भी खेलो में आगे बढ़ना चाहिए और अपने परिवार और जनपद का नाम रौशन करना चाहिए।

मैंनेजिंग डारेक्टर आयुष सिंघल ने बताया रविवार सुबह क्वार्टर फाइनल तथा उसके बाद 8 टीमों में सेमीफाइनल मैच हुए पहले सेमीफाइनल मैच में ग्रीन मीडो मुरादाबाद का मुकाबला डी.डी.पी.एस स्कूल गोविंदपुरम से हुआ और डी.डी.पी.एस स्कूल ने एक बार फिर 2 अंकों से जीत हासिल की। दूसरे और आखिरी सेमीफाइनल मैच में ग्रीन फील्ड, सहारनपुर का मुकाबला परमहंस स्कूल गाजियाबाद से हुआ और परमहंस स्कूल गाजियाबाद ने 12 अंकों से जीत हासिल की। फाइनल मैच डी.डी.पी.एस स्कूल गोविंदपुरम और परमहंस स्कूल गाजियाबाद के बीच खेला गया। जिसमें परमहंस पब्लिक स्कूल गाजियाबाद विजेता रही।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

Don't Miss

{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}