• Wed. Jul 15th, 2026

UK-उधम सिंह नगर में कुमाऊं विश्वविद्यालय ताइक्वांडो(महिला) प्रतियोगिता में एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डीएसबी कैंपस नैनीताल, राजकीय महाविधालय खटीमा , राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर, एमबीपीजी हल्द्वानी, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज एवं एस सी गुड़िया आईएमटी सहित कुल 7 टीमों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
उक्त प्रतियोगिता में एससी गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है तो वही आईएमटी की टीम ने रनर ट्रॉफी जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता में एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज बीबीएएलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा कोहिनूर ने गोल्ड मेडल जीता वही इसी विद्यालय की छात्रा संध्या ने रजत मेडल जीता।

इसके अतरिक्त एस सी गुड़िया आईएमटी के बीसीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा रक्षिता पांडे ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय की क्रीड़ाअधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष और राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद प्रकाश अग्रवाल और सचिव डॉक्टर सुदर्शन सहित अन्य अतिथियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक राकेश परिहार एवं नीरज रहे उक्त जानकारी देते हुए एससी गुड़िया आईएमटी के कीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ी शीघ्र ही राष्ट्रिय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने रवाना होंगे। संस्थान के खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य लॉ डॉक्टर आर एन सिंह , प्राचार्य यू जी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}