• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UK-उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत का देहरादून अस्पताल में हुआ निधन,उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण ने दुःख प्रकट किया

UK-उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का आज सुबह देहरादून अस्पताल में निधन हो गया।
मोहन सिंह रावत गांववासी देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती थे।आज सुबह आठ बजे उनका निधन हो गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण ने उनके निधन पर दुःख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने बताया की वो कल शाम उनसे मिलने कैलाश हॉस्पिटल गई थी जहां उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार को ढाढंस बंधाया था।। उन्होंने बताया आज सुबह उनके निधन की सूचना मिलने से वे काफी दुखी हैं उन्होंने कहा की मोहन सिंह रावत गांववासी जी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे उनका प्रदेश के विकास में और राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन
भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है।

सीएम धामी ने जताया शोक

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)