• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का नोएडा दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जन्मदिन मनाया

यूपी के नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के जन्मदिन पर केक काटकर हर्षउल्लास के साथ जन्मदिन मनाया साथ ही सभी ही जन्मदिन के मुबारक मौके पर सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां बटोरी

नोएड में आज महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सेक्टर 58 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी जी के 77 वे जन्मदिन पर केक काटकर व लड्डू व फल एवं फ्रूटी आदि खाद्य सामग्री वितरित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा है कि हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गाँधी जी के लिए भगवान से दीर्घायु की कामना करते है,माननीय सोनिया गांधी जी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक के रूप में सदैव आश्रीवाद व संरक्षक प्रदान करती है।इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य बबली नागर ने कहाँ की सोनिया गांधी जी हमारी कांग्रेस पार्टी की धुरी है जिनके आशीर्वाद से लाखों करोड़ों कार्यकर्ता उनसे प्रेरित होकर रात दिन कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में संघर्षशील है।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओ में महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,एआईसीसी सदस्य बबली नागर,पीसीसी सदस्य देवेन्द्र भाटी,उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा,महासचिव जितेंद्र चौधरी महासचिव सोनू प्रधान,अरुण टोंगर,रोहित चौहान,विकास कुमार अवनिष तंवर,शिव कुमार तंवर,नवदीप चौधरी,राकेश यादव,जीशान चौधरी,कमरुद्दीन,नीरज, दीपक,मुनेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)