• Mon. Feb 2nd, 2026

UP-आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता का बयान ,तीसरी बार भी बनेगे देश के प्रधानमंत्री मोदी

यूपी के रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू समेत अन्य भाजपा नेताओं ने आज रामपुर में मीडिया से मुखातिब होकर तीन सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी 80 सीटों पर कमल खिलाएगी, जो नतीजे पांच राज्य के चुनाव में आए हैं उन्हीं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी में कमल कितनी तेजी से खिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री होंगेम साथ ही जो विपक्ष एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है उसे तो पैसा गिनने से ही फुर्सत नहीं है घोटाले के नोट गिनने से फुर्सत नहीं है, वह घोटाले के नोट गिरने में व्यस्त रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी कमल खिलाने में कामयाब होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो चीज चल रही हैं देश में उन्हीं सब चीजों को लेकर यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के हक में लोग करेंगे पिछले दो चुनाव में आपने देखा किस तरह से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली और इस बार के लोकसभा चुनाव में भी जनता प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजना को लेकर उन्हें को प्रधानमंत्री जरूर बनाएगी ऐसा लोग मन में विचार करके बैठे हैं और वह इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव आएगा तो हम प्रधानमंत्री को ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कमल पर मोहर लगाकर उन्हें ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका देंगे

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)