• Wed. Feb 18th, 2026

UP- गाजियाबाद पहुंचे शिवपाल यादव समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

यूपी के गाजियाबाद पहुँचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से जी जान से जुट जाने को कहा।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी है, उसे यहां से भाजपा को हराकर भेजना है। भारतीय जनता पार्टी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी न कर ले, उसको लेकर हर जगह दौरे किए जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री का दावेदार कौन होगा? ये सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत सारे चेहरे हैं जो इस पद के लिए दावेदार हो सकते हैं।

एक बार बहुमत आए तो चेहरे भी सामने आ जाएगा। उन्होंने कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक में शामिल जरूर होगी। इंडिया गठबंधन 2024 के चुनाव के लिए ही बना है। पांच राज्यों में अभी हाल में चुनाव पर शिवपाल ने कहा कि इन चुनावों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा वोट मिला है।
उन्होंने कहा कि देश में जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां-वहां महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। जो इन्होंने वादे किए थे एक भी वादा पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ये जनता को पूरी तौर से समझ में आ रहा है।। वहीं मायावती के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर बोले पहले वह भाजपा से दूरी बनाए तभी उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)