• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-नोएडा के DND टोल प्लाज़ा में अखिलेश यादव का समर्थकों ने किया ज़ोरदार स्वागत

यूपी के नोएडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज ग्रेटर नोएडा जा रहे थे तभी डीएनडी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार अखिलेश यादव को स्वागत किया दरअसल आपको बता दे की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज ग्रेटर नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे । इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में भारत में विकसित देशों की तरह बैलेट पेपर से मतदान की परंपरा को शुरू करना चाहिए।

इस बीच राम मंदिर उद्घाटन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वह राम मंदिर उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
आपको बता दें कि सपा के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के भतीजे का विवाह दो दिन पहले संपन्न हुआ था। इसी के मद्देनजर यादव आज वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे हुए हैं । सुधीर भाटी के आवास पर जाकर वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इसके अलावा अखिलेश यादव आज पाली गांव में भी पार्टी के कार्यकर्ता के घर जाएंगे । हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अखिलेश यादव से पहले भी विपक्षी दलों के कई नेता बैलेट पेपर से आगामी लोकसभा चुनाव कराने की वकालत कर चुके हैं ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)