• Tue. Feb 24th, 2026

UP- बहराइच के जिला कारागार में निरुद्ध गरीब बंदियों को सामाजिक संस्था ने बाटे गर्म कपड़े और कंबल

यूपी के बहराइच जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए समाज सेवी संस्था ने जिला कारागार पहुंच कर जेल में निरुद्ध गरीब बंदियों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए गर्म कपड़ों और कम्बल का वितरण किया।बहराइच की सामाजिक संस्था लायंस क्लब आशा की ओर से जेल में बंद महिला पुरुष बंदियों को गर्म कपड़े और कम्बल का वितरण किया गया।

संस्था की अध्यक्ष संध्या गोयल ने बताया की बहराइच एक तराई इलाका है यहां ठंड और शीतलहरी का प्रकोप ज्यादा रहता है इसीलिए हमारी संस्था की तरफ से संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर जिला कारागार में बंद निर्धन निरुद्ध बंदियों को गर्म कपड़ों और कम्बल का वितरण किया गया है जिससे उन्हें इस भीषण ठंड में राहत मिल सके।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)