• Sun. Feb 1st, 2026

UP-अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तय्यारी ज़ोरो पर,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1500 फ़ाइबर शौचालय व 150 महिलाओं के लिए बनाए चेंजिंग रूम

यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में अयोध्या नगर निगम भी जुट गया है, अयोध्या धाम के मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए 1500 फाइबर के शौचालय व 150 महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे जिसमें 1000 शौचालय स्थाई होंगे जबकि 500 अस्थाई बनाए जाएंगे वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम 150 मेला क्षेत्र में स्थाई रूप से बनाए जाएंगे, शौचालय व चेंजिंग रूम के लिए नगर निगम ने टेंडर किया था ।

जिसके लिए आज नगर निगम परिसर में कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट का प्रजेंटेशन दिया, नगर निगम के अधिकारियों द्वारा चयन करने के बाद 1500 शौचालय व 150 महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम ऑर्डर कर दिए जाएंगे जो 22 जनवरी के पहले अयोध्या धाम के मेला क्षेत्र में स्थापित कर दिए जाएंगे, अपर नगर आयुक्त बागिश शुक्ला ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसको लेकर अयोध्या धाम में शौचालय व महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम लगाए जाने हैं जिसके लिए टेंडर किया गया था कई कंपनियों ने आज नगर निगम परिसर में अपने-अपने प्रोडक्ट का प्रेजेंटेशन दिया है चयन करने के बाद कंपनियों को ऑर्डर कर दिए जाएंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)