• Tue. Feb 17th, 2026

UP-फर्रूखाबाद में इंडिया गठबंधन ने किया धरना प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी कर किया गुस्से का इज़हार

यूपी के फर्रुखाबाद में इंडिया गठबन्धन के पहले धरने में सपा का कब्जा रहा। सपा ने ही अपना बैनर लगाया और सपा ने अपने लेटर पैड पर ज्ञापन दिया। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और आप के जिला अध्यक्ष धरने में केवल इक्का दुक्का लोगों के साथ आये। सपा के कई प्रदेश पदाधिकारी भी नदारद रहे।
वीओ- इंडिया गठबन्धन ने आज संसद से सांसदों के निलंबन के विरोध में धरने का आयोजन किया था।

फर्रुखाबाद में धरने पर सपा का कब्जा रहा। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा और आप के जिलाध्यक्ष नीरज शाक्य इक्का दुक्का साथियों के साथ पहुंचे। धरने के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया गया। धरने के बैनर में भाजपा के झंडे की पट्टी में लिखा जिला समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद चर्चा में रहा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )