• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर सोने का मंगलसूत्र और नाक का फूल लूटने का मामला सामने आया

बांदा फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महुई (बल्देव का पुरवा) में 23 अप्रैल की सुबह महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर सोने का मंगलसूत्र और नाक का फूल लूटने का मामला सामने आया है।

पीड़िता शांति देवी पत्नी संतोष ने एसपी बांदा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 अप्रैल को सुबह करीब 7:30 बजे वह दरवाजे पर बैठी थी, तभी गांव की सुमित्रा पत्नी गंगादीन गालियां देने लगी। विरोध करने पर रामराज, बच्चीलाल, रामकंधाई, रजइयां पत्नी संतोष व चिल्ही पत्नी पप्पू लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए पति संतोष को भी पीटा गया।

पीड़िता का आरोप है कि हमलावर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर एक तोले का मंगलसूत्र व नाक का सोने का फूल छीन ले गए। पीड़िता का इलाज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में चल रहा है।

शिकायत के बाद फतेहगंज थाने में मुकदमा संख्या दर्ज हुआ, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )