• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: नाम, जन्मतिथि, अभिभावक के नाम या फोटो संबंधी त्रुटियां का होगा सुधार

यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के विवरण में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए अवसर प्रदान किया है।

23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी किया था। इसके बाद कई छात्रों के दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि, अभिभावक के नाम या फोटो संबंधी त्रुटियां सामने आई। इसको देखते हुए बोर्ड ने सुधार प्रक्रिया शुरू की है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल से 6 मई तक अभ्यर्थी अपने विवरण में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं और सुधार प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )