• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कामकाज में शिथिलता बरतने के मामले में डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन प्रवीण रंजन सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह वर्तमान में डीसीपी मुख्यालय के पद पर तैनात रवि शंकर निम को डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सूत्रों के अनुसार जोन में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों और प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित गति व प्रभावशीलता नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन के हटाए जाने और नए डीसीपी की नियुक्ति की पुष्टि की है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )