• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: कार्रवाई से बचने के लिए किया था हंगामा, 35 बसों को परिवहन विभाग ने किया सीज

परिवहन विभाग की टीम मंगलवार को निजी बस संचालकोंं पर कार्रवाई करने पहुंची तो चालक-परिचालकोंं ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सिटी सेंटर पर एक चालक ने पीटीओ पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। टीम को आगे बढ़ने से रोकने के लिए चालक कार के आगे लेट गया। जिसके बाद मौके पर डायल 112 की टीम को बुलाना पड़ा। हंगामा बढ़ने के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए चालक अपनी बस लेकर मौके से निकल गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा करके पकड़ लिया।

कांट्रेक्ट परमिट लेकर जगह-जगह बस रोकर सवारियां बैठाने वाले संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए टीम निकली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 35 बसें सीज की हैं। सिटी सेंटर पर भी काफी बसें खड़ी रहती हैं जो सवारियाेंं को जगह-जगह से बैठाती हैं। टीम जब यहां पहुंची तो एक चालक ने एआरटीओ अभिषेक कनौजिया और उनकी टीम पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। टीम एक तरफ व्यस्त हुई तो चालक अपनी बस लेकर निकलने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को पकड़ लिया और बस को सीज कराने में सहायता की।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )