• Sun. Oct 11th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: मादक पदार्थों की बिक्री के आरोप में नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री के आरोप में नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1,100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। कोतवाल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नाइजीरिया के डैनियल को 1.10 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह ग्रेटर नोएडा की कासाग्राण्ड सोसाइटी में रह रहा था।

आरोपी गांजा कहां से लाता था। इसकी जांच चल रही है। वो नॉलेज पार्क में पढ़ने वाले छात्रों को गांजा बेचता था। आरोपी से पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पासपोर्ट और वीजा नहीं मिले है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। नाइजीरिसाई दूतावास को सूचना दी गई है। ब्यूरो

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )