• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती शख्स की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

चोटपुर कॉलोनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती शख्स की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पलवल के रहने वाले 47 वर्षीय विजय सिंह को नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था।

उन्होंने बताया कि मंगलार रात उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )