• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: शादी समारोह में सूट-बूट पहना चोर रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गया

सेक्टर-49 थानाक्षेत्र स्थित डायमंड क्राउन बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में सूट-बूट पहना चोर रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बैंक्वेट हॉल में शनिवार को दूल्हे के परिवार ने रुपयों से भरा बैग एक सोफे पर रख दिया। इसी दौरान सूट-बूट पहनकर एक चोर आया। वह कुछ देर वहीं घूमता रहा फिर बैग उठाकर चला गया। लोग काफी देर तक बैग तलाशते रहे पर कोई सुराग नहीं मिला। सेक्टर-49 थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि शिकायत पर तथ्यों की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )