• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: शराब का ठेका खोले जाने का विरोध 

सेक्टर 36 में शराब का ठेका खोले जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टर के गेट नंबर दो के पास मॉल में खुले ठेके का रविवार को निवासियों ने विरोध जताया। निवासियों का आरोप है कि ठेके के खुल जाने से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले बढ़ गए हैं। निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस शराब ठेके के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति प्रभावित हो रही है। ठेके के पास ही अस्पताल और स्कूल मौजूद हैं, बावजूद इसके यहां लाइसेंस जारी किया गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )