• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: निजी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल

दनकौर थाना क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में छात्र क्लास रूम के अंदर बुरी तरह से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। 19 सेकंड के इस वीडियो में दो छात्र आपस में हाथापाई कर रहे हैं और अन्य छात्र-छात्राएं उन्हें रोकते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने आज दोपहर को बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर थाना दनकौर पुलिस ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधन से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

वायरल हो रहा वीडियो गलगोटिया यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। विडियो में एक बड़े हॉल के भीतर कई छात्र और छात्राएं मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल जाता है। दोनों छात्र एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आते हैं। इस दौरान एक छात्रा बीच-बचाव करने की कोशिश करती दिखाई देती है, जबकि दूसरी छात्रा एक छात्र को थप्पड़ मारती हुई नजर आती है। विडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अनुशासन और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )