• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: उत्पादों का रिव्यू देकर कमाई करने का झांसा देकर एक महिला से 1.55 लाख ठग लिए

नोएडा। घर बैठे वेबसाइट और उत्पादों का रिव्यू देकर कमाई करने का झांसा देकर एक महिला से 1.55 लाख ठग लिए गए। सेक्टर-17 निवासी रितिज्ञा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग में रुचि रखती है। पिछले महीने वह डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए ऑनलाइन जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच एक विज्ञापन के लिंक से वह टेलीग्राम ग्रुप पर जुड़ गईं। सिद्धार्थ आनंद नाम के जालसाज ने वीक्स नाम की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया।

शुरुआत में सात हजार रुपये निवेश कराए और रिव्यू कराने का काम सौंपा। ठग ने विश्वास जीतने के लिए चार हजार रुपये लौटा दिए। उसके बाद दो बार में 32 हजार और 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने 1.80 लाख की मांग की। पीड़िता के रकम नहीं देने पर ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )