• Sat. Feb 21st, 2026

AAP नेता सोमनाथ भारती की पत्नी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ किया मानहानि केस, 26 जून को होगी सुनवाई

Report By: Amit Rana

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी ने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीतारमण द्वारा दिए गए एक बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अब इस मामले की सुनवाई 26 जून को तय की गई है।

मामला उस वक्त तूल पकड़ा जब वित्त मंत्री ने एक सार्वजनिक मंच से भाषण के दौरान कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें सोमनाथ भारती की पत्नी ने अपमानजनक और झूठा बताया। उन्होंने दावा किया कि यह बयान न केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है बल्कि इससे उनकी सामाजिक छवि भी धूमिल हुई है।

पीड़िता ने कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि वे इस बयान के जरिए मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुई हैं और उन्हें समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि एक जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री को बिना तथ्य के किसी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

इस मामले को लेकर अब कोर्ट ने 26 जून को सुनवाई तय की है, जिसमें यह तय होगा कि वित्त मंत्री के बयान को लेकर मानहानि की कार्यवाही शुरू की जाए या नहीं। यह मामला अब राजनीतिक और कानूनी दोनों ही दृष्टिकोण से चर्चा का विषय बना हुआ है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)