गढ़ी कटैया गांव के पास अंग्रेजी शराब के ठेके से पांच सौ के जाली नोट से शराब खरीद रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक सीरियल नंबर के दो पांच सौ के जाली नोट बरामद हुए हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सुनील निवासी अंसार विहार बताया है। सुनील पर आरोप है कि वह गढ़ी कटैया गांव के पास मौजूद अंग्रेजी शराब के ठेके पर पांच सौ के दो जाली नोट से शराब खरीद रहा था। जाली नोट कहा से लाया है पुलिस इस मामले में सुनील से पूछताछ कर रही है। सुनील के साथ कोन है इसकी भी जांच हो रही है