• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ एक्शन 92 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ग्रेटर नोएडा में स्क्रैप माफिया रवि काना के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने उसके गिरोह की ₹92.65 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की है. रवि काना सरिया और स्क्रैप कारोबारियों से जबरन वसूली, चोरी और धमकी देने जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त था. यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर अभियान का हिस्सा है, जिससे अपराधियों पर नकेल कसी जा सके.

ग्रेटर नोएडा में स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए उसकी चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है. आरोपी रवि काना एक संगठित आपराधिक गिरोह का सरगना है, जिसका गैंग कमिश्नरेट में पंजीकृत है और जिसमें कुल 18 सदस्य शामिल हैं.

माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अभियुक्त और उससे संबंधित कंपनियों, फर्मों एवं बैंक खातों की कुल 92 करोड़ 65 लाख 77 हजार 551 रुपये की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त एवं कुर्क की गई है. यह संपत्ति विभिन्न तिथियों में की गई कार्रवाई के दौरान चिन्हित की गई. रवि काना के खिलाफ कुल 29 आपराधिक मुकदमे तथा उसके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध 131 मुकदमे दर्ज हैं.

दर्ज हैं 131 मुकदमे

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर सरिया एवं स्क्रैप कारोबारियों को डराने-धमकाने, चोरी, लूट और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है. गिरोह की गतिविधियां नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फैली हुई थीं, जिससे आम जनता, निवेशकों और औद्योगिक इकाइयों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हुआ. आरोपी के विरुद्ध कुल 29 आपराधिक मुकदमे तथा उसके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध 131 मुकदमे दर्ज हैं, जो उसके आपराधिक इतिहास को दर्शाते हैं.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )