• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: विशेष अभियान चलाकर अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की

सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की। इस दौरान मॉल परिसर और सीढि़यों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शिकायतों के आधार पर जांच के बाद पांच स्पा सेंटरों को एहतियातन बंद करा दिया गया। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से स्थानीय लोगों और मॉल में आने वाले परिवारों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके अलावा मॉल के भीतर और आसपास कुछ लोग शराब पीकर अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे महिलाओं और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शिकायतों के मद्देनजर पुलिस टीम ने मॉल में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान पांच स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया गया। पुलिस को वहां कोई आपत्तिजनक सामग्री, अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बावजूद सत्यापन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने तक सभी पांचों स्पा सेंटरों को एहतियातन बंद करा दिया गया।अभियान के दौरान मॉल की सीढि़यों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति व्यवस्था भंग करने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य मॉल में आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )