• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: रिश्ता टूटा तो वायरल कर दीं निजी तस्वीरें

प्यार में दरार पड़ने के बाद बदले की आग किस हद तक पहुंच सकती है, इसका एक चौंकाने वाला मामला कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती नोएडा की एक निजी फैक्ट्री में काम करती है।

वर्ष 2023 में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात शिवकुमार नाम के युवक से हुई। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। लेकिन समय के साथ व्यक्तिगत कारणों से युवती ने रिश्ता खत्म कर दिया और युवक से दूरी बना ली।आरोप है कि रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने बदला लेने की नीयत से युवती की निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए। कुछ परिचितों ने जब वायरल सामग्री की जानकारी दी तो युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मानसिक रूप से आहत युवती ने आरोपी से सामग्री हटाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि इसके बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस से शिकायत की। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )