• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: खुले में कचरा जलाने और फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

नगरपालिका परिषद ने क्षेत्र को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 को लागू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में शनिवार को नगरपालिका परिषद में एक विशेष बैठक भी की गई। इसमें अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण और जनजागरूकता अभियान को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान से नियमित रूप से कचरा एकत्र किया जाएगा। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और खुले में कचरा जलाने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )