• Fri. Oct 9th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अभिनेता अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेकेशके अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित,24 अप्रैल को मुंबई में मिलेगा अवार्ड

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को इस साल लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने वाला है। सम्मानित होने वाली हस्तियों में एक्टर रणदीप हुड्डा और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान भी शामिल हैं। अवॉर्ड सेरेमनी 24 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली है।

हाल ही में मंगेशकर परिवार ने अवॉर्ड पाने वाले सेलिब्रिटीज के नामों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। अवॉर्ड पाने वालों में 81 साल के अमिताभ बच्चन, 47 साल के रणदीप हुड्डा और 57 साल के एआर रहमान के अलावा मराठी एक्टर अशोक सराफ, पद्मिनी कोल्हापुरी, सिंगर रूपकुमार राठौड़, एक्टर अतुल परचुरे भी शामिल हैं। 24 अप्रैल को सेरेमनी का आयोजन मुंबई के विले पार्ले स्थित दीनानाथ मंगेशकर नाट्यग्रह में होने वाला है।

म्यूजिक डायरेक्टर हृदयनाथ मंगेशकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवॉर्ड की अनाउंसमेंट की है। कॉन्फ्रेंस में उनका बेटा आदिनाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर (लता मंगेशकर की बहन) भी शामिल हुई थीं।

लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड, दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सम्मान में शुरू किया गया था। पिछले 34 सालों में कुल 212 लोगों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अवॉर्ड हासिल करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले भी शामिल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द कल्कि 2898 AD और द उमेश क्रॉनिकल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगे। वहीं रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म स्वातंत्रय वीर सावरकर में नजर आकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 22 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ रणदीप ने इसका निर्देशन भी किया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)