• Wed. Jun 3rd, 2026

नोएडा: 2 महीने बाद 9वीं कक्षा के छात्रों को एनसीईआरटी की किताबें मिल पा रही

शैक्षणिक सत्र शुरू होने के दो महीने बाद 9वीं कक्षा के छात्रों को एनसीईआरटी की किताबें मिल पा रही हैं। किताबों के लिए छात्रों ने दुकानदारों के पास एडवांस बुकिंग कराई हुई थी। हालांकि, अभी भी कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें बाजार में नहीं पहुंची हैं। वहीं, आठवीं कक्षा की भी कुछ किताबें नहीं मिल रही है।

स्टेशनरी दुकानदारों के अनुसार, कक्षा नौवीं की सामाजिक विज्ञान के दोनों भाग और गणित की भाग-2 पुस्तक अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। दुकानदारों का कहना है कि प्रकाशकों की ओर से अभी तक इन पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हुई है।सेक्टर- 22 स्थित एक दुकानदार ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद किताबें आई हैं। एक दो किताबें अभी भी आनी बाकी हैं। वहीं, सेक्टर- 18 स्थित अन्य दुकानदार ने बताया कि सामाजिक विज्ञान को छोड़कर अन्य किताबें आ गई हैं। वहीं, कक्षा आठवीं के छात्रों को भी सामाजिक विज्ञान की पार्ट-2 पुस्तक नहीं मिल पा रही है। कई अभिभावक लगातार दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )