• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

एक्सपोर्ट मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल

पहली बार यूपी से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुएं निर्यात की गई हैं। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूपी से 2,01,241 करोड़ रुपये का माल यूएसए, यूके, यूएई, जर्मनी और नेपाल भेजा गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15,182 करोड़ रुपये अधिक है। 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। देश के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश की भागीदारी करीब 5.2 प्रतिशत रही है। गौतमबुद्ध नगर से 97,703 करोड़ का निर्यात हुआ है। जिले की हिस्सेदारी और बढ़ेगी क्योंकि प्रदेश सरकार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण को भव्य बनाने में जुटी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )