• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहलिबार डाला वोट,महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में अन्य फिल्मी सितारों ने भी की वोटिंग

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर भी मतदान शुरू हो चुका है। पांचवें चरण की इस वोटिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वोट डालने पहुंचे।

सोमवार सुबह एक्टर अक्षय कुमार मुंबई के गांधी ग्राम पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचे। एक्टर ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डाला। एक्टर को पिछले साल 15 अगस्त को भारतीय नागरिकता मिली थी।

अक्षय के अलावा जान्हवी कपूर, राजकुमार राव, तबु, फरहान और जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स भी अपना वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचे।
इस मौके पर राजकुमार राव ने कहा क्योंकि यह हम सभी की हमारे देश के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए हमने अपने प्रमोशनल इवेंट के बीच से वक्त निकालकर वोट दिया है। आप से भी ऐसा करने की अपील करता हूं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)