• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Ghazipur News : क्या सच में कोई फिल्म का सीन है पर यह कोई फिल्म का सीन नही है बल्कि 2 दिन पूर्व गाजीपुर के बसनीय चट्टी पर फिल्मी स्टाइल में वर्चस्व की लड़ाई में दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया था जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था..12 सितंबर को बसनिया चट्टी पर चार पहिया एवं कई बाइक सवार युवकों ने अचानक पहुंचकर तोड़फोड़ और फायरिंग कर अफरा तफरी मचा दी थी..
वीओ – फायरिंग के दौरान बसनिया निवासी शुभम कुमार सिंह ने खुद को दुकान की शटर में बंदकर अपनी जान बचाई थी..शुभम की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश कर रही थी..

वहीं आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस फायरिंग का मुख्य अभियुक्त संदीप यादव को बीती रात पुलिस मुठभेड़ में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत घायल कर उसे गिरफ्तार किया है इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़उर में उसे एडमिट कराया है..
वीओ – वहीं पुलिस की पूछताछ में घायल संदीप पुलिस से हाथ जोड़कर माफी भी मांगते हुए नजर आया था घायल संदीप पर गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में पास्को हत्या सहित कुल सात मुकदमे दर्ज हैं…
फाइनस वीओ – बसनिया गांव में दो बिरादिरयों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है..आए दिन दोनों पक्ष आमने-सामने रहते हैं.. कई बार टकराव व मारपीट हो चुकी है..इसी वर्चस्व की लड़ाई में हमला कर फायरिंग की गई थी..

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)