• Wed. Aug 5th, 2026

नोएडा: ईंधन बचाने की पीएम की अपील के बाद दफ्तर जाने के लिए लोग कार पूलिंग को विकल्प बना रहे

ईंधन बचाने की पीएम की अपील के बाद दफ्तर जाने के लिए लोग कार पूलिंग को विकल्प बना रहे हैं। नोएडा की कई सेक्टर-सोसाइटियों के लोगों ने इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इन पर एक रूट पर जाने वाले लोग व्हाट्सएप ग्रुपों में दफ्तर का रूट और समय साझा करते हैं। इसके बाद एक ही गाड़ी से अपने दफ्तर जा रहे हैं।

सेक्टर-76 स्थित सोसाइटी के रहने वाले आशीष तंवर ने बताया कि रोजाना नौकरी के लिए दिल्ली जाते हैं। पहले अकेले की जाते थे अब सोसाइटी के ही चार लोग कार पूलिंग करके एक साथ जाते हैं। सेक्टर 77 के रहने वाले पारस सोनी ने बताया कि गुरुग्राम जाने के लिए अब पास के ही सेक्टर के दोस्त के साथ जाना शुरू कर दिया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )