• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

राष्ट्रपति ने 17 वीं लोकसभा भंग करने के बाद कैबिनेट मंत्रियों के लिए कराया फरवेल डिनर का आयोजन

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

18 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद NDA नई सरकार बनाने की कवायद शुरू कर रहा है। बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 17वीं लोकसभा भंग करने के बाद कैबिनेट मंत्रियों के लिए फेयरवेल डिनर का आयोजन किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस डिनर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कैबिनेट के कई मंत्री शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव के बाद नई लोकसभा बनने से पहले इस इवेंट का आयोजन होता है। यह परंपरा कई सालों से चलते आ रही है। 2019 में भी तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भोज का आयोजन कराया था।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)