• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के आवास के नीचे शिवलिंग होने की खुदाई की मांग की जाने पूरा मामला

Report By : ICN Network
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को एक विवादित बयान देते हुए दावा किया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के नीचे भी शिवलिंग है। उन्होंने इसके लिए खुदाई कराने की मांग की

अखिलेश यादव ने यह बयान तब दिया, जब देश में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर खुदाई और उनके दावों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कई स्थानों पर खुदाई हो रही है, तो मुख्यमंत्री आवास पर भी खुदाई कराई जानी चाहिए

अखिलेश यादव के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उनके इस बयान को भाजपा पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। अखिलेश ने अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी धार्मिक स्थलों के नाम पर राजनीति कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है

इस बयान के जरिए अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह सवाल उठाया कि क्या सरकार खुद अपनी ही संपत्तियों की जांच और खुदाई कराएगी? उन्होंने कहा कि यह केवल जनता का ध्यान भटकाने का एक तरीका है और असली मुद्दों से मुंह मोड़ने की साजिश है

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को लेकर कई विवाद चल रहे हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)