• Mon. Feb 2nd, 2026

नोएडा के साथ अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम के गठन की मांग उठ रही

नोएडा के साथ अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम के गठन की मांग उठ रही है। रविवार को ओमिक्रॉन-1ए सेक्टर में इसके लिए अलग- अलग आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय देहात मोर्चा की एक बैठक हुई। मोर्चा की तरफ से यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कहा गया कि मुंबई, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे शहरों में नगर निगम ही शहरों के कामकाज देखते हैं। ऐसे में नोएडा व ग्रेटर नोएडा में भी स्थानीय निकाय के रूप में नगर निगम के चुनाव होने चाहिए।

नोएडा व ग्रेटर नोएडा भी अब महानगर बन चुके हैं। मोर्चा के अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को भी संविधान के अनुसार स्थानीय निकाय प्रतिनिधि चुनने के अधिकार होना चाहिए। बैठक में कहा गया कि अधिकारियों द्वारा शासन को गलत जानकारी देते हुए गुमराह करने का काम किया गया है। इसी वजह से यहां पर नगर निगम का गठन नहीं किया गया है। एक्टिव सिटीजन के आलोक सिंह ने बैठक में अपील की कि सभी आरडब्ल्यूए, फेडरेशन, सामाजिक संगठन अपने जनप्रतिनिधियों से नगर निगम गठन की मांग करें।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )