• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

America: लास वेगास की भरी अदालत में महिला जज पर हमला, घटना का वीडियो हुआ वायरल

ByIcndesk

Jan 4, 2024

Report By : ICN Network (America)

अमेरिका के लास वेगास से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अदालत की सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने महिला जज पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आरोपी अचानक से टेबल से ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल देता है और महिला जज को बुरी तरह पीटने लगता है। ये सब कुछ इतनी जल्दी होता है कि अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी भी उसे रोक नहीं पाते है। लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मी आरोपी पर काबू पा लाते है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ये है मामला…
ये घटना लास वेगास के रीजनल जस्टिस सेंटर की है। जहां बुधवार को लास वेगास के निवासी आरोपी डियोब्रा डेलोन रेड्डेन को एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट जज मैरी के मामले की सुनवाई कर रहीं थी। जज ने आरोपी डियोब्रा को दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। इस बात से आरोपी डियोब्रा इतना नाराज हो गया कि उसने एकदम से मेज के ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल दिया।

इस हमले में महिला जज को गंभीर चोट लगी है। वहीं जज को बचाने वाले मार्शल का सिर फट गया और उसका कंधा भी टूट गया। महिला जज की पिटाई करने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

By Icndesk